Skip to main content

अफगानिस्तान - एक चिन्तनीय प्रश्न

विषय आज के अफगानिस्तान का है......

गौतम बुद्ध द्वारा प्रतिपादित अहिंसा हाथ बांधकर बन्दूक की नोक पर मौन बैठी है। शान्ति दूर किसी कोने में मृतप्रायः पड़ी है तथा आतंक अट्ठहास कर रहा है।

तथागत के महानिर्वाण के बाद दिग्भ्रमित बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों ने आर्यभूमि की तलवार की धार को भोथरा कर दिया। बड़े-बड़े वीर सम्राटों को क्षात्र धर्म से च्युत कर भिक्षु की भूमिका में बदल दिया।


परिणाम..... भारत भूमि पर जो वीरता और अखंडता का भाव चाणक्य ने जनमानस में प्रकट कर इसकी सुरक्षा सुदृढ की थी वो दीवार दरक गई। शांति और अहिंसा कायरता में परिणित हो गई। पूज्य आद्य शंकराचार्य जी ने दैहिक भोगविलास में डूबे बौद्ध भिक्षुओं को शास्त्रात में पराजित कर उन्हें पुनः वैदिक परंपरा में समाहित किया। भारत के बाहर यह मत स्वीकृत इसलिए हुआ क्योंकि उन लोगों के मूल में कोई स्थापित संस्कृति के कोई अंश नही थे उन्हें यह सुगम लगा और पूर्णता की खोज का परिणाम समझ इसे आत्मसात किया।


कनिष्क का उपगणस्थान भी बौद्ध मतावलंबियों का क्षेत्र रहा है, पर उसके मूल में सनातन वैदिक धर्म स्पष्ट था। शक कनिष्क भारत के महानतम राजाओं में प्रतिष्ठित है।


बाद के बौद्धों ने भारत के उस द्वार से आने वाले आक्रांताओं को रोकने की कोई कोशिश नही की अपितु उन्हें सहूलियते प्रदान की....परिणामस्वरूप भारत पर उस रास्ते से लुटेरे निरन्तर आने लगे। 

सिंध सम्राट दाहिर सेन से आंतरिक घात बौद्धों ने किया और बिन कासिम के कदम यहाँ पड़े।


आज का अफगानिस्तान शरिया कानून के अंतर्गत कड़ाई से चलने वाले तालिबानी इस्लामिक जेहादियों की पूर्ण गिरफ्त में है। मरने और मारने वाले दोनों खुदा के बन्दे ही है, पर यह लिबरल और कट्टरता की लड़ाई है जो इस्लाम में जायज है। इस्लाम के आरम्भिक काल में अरबी कबीलों में इस प्रकार की जंग बहुत बार हुई जिसमे आमने-सामने मुसलमान ही थे। कर्बला की लड़ाई भी इसी हेतु से हुई थी। 


विश्व में कही पर भी सेक्युलरिज्म की मानसिकता का इस्लामिक स्टेट मज़हब की मूल मान्यताओं के विरुद्ध है, तुर्की के शासक कमाल पाशा का सहिष्णु व्यवहार तुर्की की प्रगति में महत्वपूर्ण रहा पर उसे कभी इस्लामिक धार्मिक दृष्टिकोण से मान्य नही किया गया।

शरीयत मतलब शरीयत....कोई समझौता नही...।


अफगानिस्तान की समस्या चिंतनीय है, पर उससे भी कही अधिक विचारणीय पहलू यह है कि भारत में जो अपने आपको मानवाधिकार वादी, बात बात में "...भारत में अब डर लगता है..." कहने वाले लिब्राण्डू, सेक्युलरिज्म के ठेकेदार, अवॉर्ड वापसी गैंग, असहिष्णुता बढ़ती देखने वाले वामपंथी बुद्धिजीवी आदि चुप है उन्हें वहाँ की खतरनाक होती स्थिति, मानवाधिकारों का हनन, महिला अत्याचार और पलायन को ये न देख पा रहे है और न कुछ बोल रहे है। उनको साँप सूंघ गया लगता है।


जरा सी बात पर हिन्दू धर्म छोड़कर मुसलमान बन जाने की धमकी दिलाने वाले नकली दलित हितचिंतक, स्वयं को नवबौद्ध कहने वाले नकली अम्बेडकरवादी, जय-भीम जय-मीम का नारा लगाने वाले बामसेफिया पिछलग्गू आज गौतम बुद्ध की धरती पर हो रहे जेहादी आतंकवाद पर मौन है, बुद्ध प्रतिमाओं के अपमान पर चुप है, क्यों....? ऐसा कौनसा भाईचारा है जो बोला ही नही जाता, वो बामियान के हमलों पर भी कुछ नही बोले थे और न कभी पाकिस्तान में हिन्दू भाइयों जो कि अधिकांश इनके मतानुसार दलित है पर होते अत्याचारों पर कुछ बोलते है यह ज्यादा खतरनाक है। बात-बात पर केन्द्र सरकार को कोसने वाले अब शुतुरमुर्ग की स्थिति में बैठे दिखाई दे रहे है।


सनातन धर्म में कभी अनीति, अत्याचार और अतिवादी विचारों को प्रश्रय नही दिया गया,महिलाओं, बच्चों पर हिंसा को सम्मान नही मिला। उल्टे उन्हें असुर कहकर समाज की मुख्यधारा से अलग किया गया तथा धर्मानुसार उन्हें उनके पापों का दंड भी दिया गया।

हिन्दू धर्म कभी भी हिरण्यकश्यप, महिषासुर, रावण, कंस, दुर्योधन जैसे आसुरी प्रवृतियों वाले व्यक्तियों की पूजा नही करता अपितु उनका संहार कर उनके ऊपर विजय प्राप्त करने वालों का यशोगान करता है, उन्हें भगवान की पदवी प्रदान करता है।


आजकल वामपंथी लाल लंगूरों व तथाकथित नारीमुक्ति के ठेकेदारों ने दुष्प्रचार भावना से वशीभूत हो भारत भूमि पर हिरण्यकश्यप, महिषासुर, रावण, होलिका जैसे पौराणिक राक्षसों को महिमामण्डित करने का अभियान चलाया हुआ है, तथा हमारे सीधे सादे लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।


आसुरी शक्तियों के अराजक तालिबान का समूल नाश आज से समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और पूर्ण विश्वास है कि इस धर्मयुद्ध का नेतृत्व भी भारतवर्ष की पवित्र धरती से ही होगा, हम सब अपने धर्म और संस्कारों पर अटल रहकर तथा वर्तमान राजनीतिक नेतृत्व की दृढ़ इच्छाशक्ति पर विश्वास रखकर इस महासमर में सहभागिता रख सकते है। 

शास्त्र भी यही कहते है "धर्मो रक्षति रक्षितः"


@ नरेश बोहरा 'नरेन्द्र' (नाड़ोल)

Comments

  1. समसायिकी पर एकदम सटीक प्रहार हैं शान्तिदूतों और लाल लंगुरों की भड़वापन्ती पर

    ReplyDelete
  2. एकदम सटीक विश्लेषण किया है राजा जब अहिसंक हो जाये तो प्रजा नपुंसक हो जाती है
    यही तो हो रहा है अफगान में यह भी हुआ भारतवर्ष में
    इसलिए लोकतंत्र के भरोसे हम तो शायद 70-80 वर्ष सुरक्षित रह जाये लेकिन आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित नही होगी मुकाबला करना ही होगा
    इसलिए इस बर्बर कौम से निपटने के लिए हमारी नस्लो में उपस्थित रुद्र को जगाना होगा

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छा एवं सटीक विश्लेषण

    ReplyDelete
  4. बोधात्मक ब्लॉग।

    ReplyDelete
  5. आपके विश्लेषण परफेक्ट हैं भाईसाहब

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अखण्ड भारत और विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस

 #विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस  #अखण्ड_भारत_स्मृति_दिवस  1947 में भारतवर्ष का विभाजन विश्व इतिहास की सबसे रक्तरंजित घटना थी। मुगलों के आगमन के समय जो भारत 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तारित था वो 14 अगस्त 1947 के त्रासदीपूर्ण, अनियोजित, अस्वीकार्य दो राष्ट्र में बदलने के गोरे और काले अंग्रेजों के कपटपूर्ण निर्णय के बाद मात्र 33 हजार वर्ग किलोमीटर का इंडिया मात्र रह गया।  जिसे गाँधी जी ने 'अपनी लाश पर होना कहा था...', जिसे नेहरू ने अपनी सत्ता भोग की लालसा के चलते 'नियति से मुलाकात कहा था' जिसे जिन्ना ने 'मात्र शुरूआत है...' कहकर भविष्य की योजना बता दी थी और जिसे हिंगलाज से ढाकेश्वरी तक के भक्तों ने, हिन्द की संतानों ने कहर की तरह झेला था..." उस जेहादी योजना की सफल परिणीति को लॉर्ड माउंटबेटन के ख़ुशामदिदो ने हमारी आगामी पीढ़ियों से छुपाने का षड्यंत्र भी आजादी के पश्चात रचा। अपने पाकिस्तान न जा पाने की मजबूरी को जिस मौलाना आजाद ने बार-बार भुनाकर वाहवाहियां लूटी और सत्ता भोगी उसी ने नेहरू और वामपंथियों के इशारों पर भारत के शिक्षा मंत्री रहते ...

महान हिन्दू संगठक-वीर महाराणा प्रताप

प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप सनातन धर्म व संस्कृति के रक्षक के रूप में एक ऐसा नाम जो युगों-युगों तक भारतवर्ष सहित विश्व के विभिन्न भागों में तब तक गूंजता रहेगा जब तक कि कोई भी व्यक्ति, सङ्गठन या देश अपनी राष्ट्रीय अस्मिता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान की रक्षा व सम्मान हेतु लड़ता रहेगा।  भगवान श्री राम से भी पूर्व से चली आ रही सूर्यवंश की गौरवशाली क्षत्रिय परम्परा में विश्व के सबसे प्राचीन राज्य मेदपाट मेवाड़ जिसे पुरातन काल में चित्रकूट भी कहते थे उस चितौड़ की धरा के उज्ज्वल कीर्ति वाले राजवंश सिसोदिया कुल में जहाँ जन्मे महाराणा बप्पा रावल जिनके घोड़ों की टापों की गूंज आज भी हिंदुकुश के पर्वतों में आज भी गूंज रही है, जिनकी तलवार का स्वाद चखे म्लेच्छों के वंशज आज भी उनकी बसाई नगरी रावलपिंडी के नाम को बदलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए इन्ही के कुल में आगे महाराणा मोकल व कुम्भा, सांगा जैसे कुशल प्रजापालक, वीर व अद्वितीय योद्धा, महारानी पद्मावती व कर्मावती जैसी सती मातृशक्ति का प्रादुर्भाव हुआ। वहीं वीर प्रसूता माता जयवंती बाई की कोख से पिता महाराणा उदयसिंह जी के "प्रताप...

सत्ता मद के विरुद्ध जनसंघर्ष के नायक : भगवान परशुराम जी

वैदिक कालखंड के आर्यावर्त में हमारे ऋषि मुनि क्षत्रियों को राज सत्ता सौंप उन्हें राष्ट्र और जन दोनों के हित में कार्य करने का निर्देश दे कर आत्म निःश्रेयस भाव से वन में निवास करते हुए निरंतर समाज को देने के लिए नित्य नूतन ज्ञान-विज्ञान के अनुसंधान व तप में लीन रहते थे। इसी प्रकार के एक वैज्ञानिक महर्षि जमदग्नि के घर अक्षय तृतीया को बालक राम का जन्म हुआ। माता रेणुका के स्नेह छाँव में पोषित तथा परम् विद्वान पिता द्वारा प्रदत्त शिक्षा-दीक्षा से पल्लवित युवा राम कठोर तप हेतु हिमालय की गोद में चले गये, इधर सत्ता मद के अहंकार से ग्रसित राजाओं ने आम जनता सहित ऋषि-मुनियों को प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया।  ऐसे शासन में धर्म-कर्म, ज्ञान- विज्ञान के अनुसंधान में बाधाएं उतपन्न होने लगी, सनातन के आधार तत्व गाय, गंगा, गायत्री सभी असुरक्षित अनुभव करने लगे, मदांध राजसत्ता ऋषि गणों के अपमान और शील हरण पर उतर आई। महर्षि जमदग्नि ने नेतृत्व कर कठोर प्रतिकार किया परन्तु राजसी सत्ता ने उनके प्राणों की बली ले ली।  माता रेणुका, कामधेनु गौमाता की चीत्कार और आम जन की करूंण पुकार सुनकर विचलित राम तपस्या ...