Skip to main content

ईसायत के जाल में जकड़ते पंजाब की व्यथा

आजकल पंजाब के विभिन्न हिस्सों में यह एक आम दृश्य है की सड़कों पर पंजाब की परम्परागत वेशभूषा पहने महिलाएँ व पुरुष राहगीरों, गरीबों, मजदूरों, झुग्गियों आदि में रहने वालों को भोजन बांटते है जिसे ये लोग 'लंगर' कहते है, विशेषकर कोरोना आपदा काल में यह बहुत बड़े अभियान के तहत किया गया, नाम से यह लंगर है जिसे हम लोग प्रसाद समझकर ग्रहण करते रहे है परंतु यह एक प्रकार का विष है जो अमृत पुत्रों को पिलाया जा रहा है।

यह वो लंगर नही है जिसे प्रातः स्मरणीय गुरु नानक देवजी महाराज ने "वंड चख.." कहा था, यह वो भी नही है जो ऋषियों की भूमि पंजाब में पीढ़ियों से "एक संगत-एक पंगत" के भाव से संचालित हो रहा है।

आज पंजाब का भयानक रूप से ईसाईकरण हो रहा है, अमृत धारी अनेकों सिख व हिन्दू बड़े स्तर पर पादरियों के भृमजाल में फंसकर धर्म बदल चुके है, गरीब और वंचित लोग जीवन में बड़े बदलाव आने व थोड़े प्रलोभनों की लालसा में आकर महान ऋषि व गुरु परम्परा को भूलते जा रहे है। पंजाब एक ओंकार से मसीह के आमीन की तरफ बढ़ रहा है।

आप इन दृश्यों को देखिए....सरदारों के परम्परागत पहनावे में खडे लोग भोजन वितरण कर रहे है, भोजन पात्रों पर पर ईसाइयों का क्रॉस चिन्ह अंकित है..... और इसे मसीह की कृपा का प्रसाद बताया जा रहा है। मुट्ठी भर अनाज के लिए आज पूर्वजों की थाती व संस्कृति को त्यागकर पंजाब का बड़ा जनमानस हमसे दूर हो रहा है। गाँव-गाँव में कुकुरमुत्तों की तरह छोटे-बड़े चर्च उग आए है।

पंजाब में चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो उनका इन मिशनरियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग व समर्थन सदैव रहा है क्योकि कुल 32% हिन्दू-सिख दलित आबादी जिसमे अधिकांश मजहबी सिख और वाल्मीकि हिन्दू है का आधा हिस्सा धर्मांतरित हो चुका है और उस वोट बैंक के ठेकेदारों की सरकार में , सभी दलों में गहरी घुसपैठ है।

खेद है कि गुरुद्वारों के माध्यम से भी इस मतांतरण को रोकने हेतु कोई बड़े प्रयास नही हो रहे है। सिख समाज की सर्वोच्च संस्था SGPC की नजर में तो ऐसा कुछ हो ही नही रहा है यह तो संघ का षड्यंत्र मात्र है और वह पूरी ताकत से पंजाब में संघ के बढ़ते प्रभाव को रोकने में लगी हुई है। सिख समाज में जातिवाद भयंकर स्तर पर है, एक संगत-एक पंगत की परम्परा अवसान पर है, गरीब और दलित सिख भाइयों जिन्हें दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंदसिंह जी महाराज ने ..'रँगरेटे गुरु के बेटे ' कहा था उनको यह तथाकथित कुलीन सिख अपना मानते ही नही है और न ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की करोड़ो की कमाई से इनके कल्याण और उत्थान हेतु कोई बड़ा कार्य किया जा रहा है। साथ ही विदेशों में बसा अधिकतर सिख समाज भी अपने भाइयों की इस दुर्दशा पर मौन है....यह पीड़ादायक है।

इसी कारण अपने गुरु के द्वारे से दुत्कारा हुआ, मजबूर, हताश, दुःखी और निर्बल गुरु पुत्र जब आँखों मे आँसू भरकर लौटता है तो मगरमच्छ की तरह लपकने व निगलने को ततपर ये ईसाई संस्थाएं, पादरी, पास्टर उन्हें तात्कालिक सुविधाएँ प्रदान कर हमदर्दी जताते है तथा और भी प्रलोभन प्रदान करते है, मजबूर गुरुपुत्र अपने पूज्य 'दशमेश पिता' को भूलकर मसीही फादर की गोद में बैठ जाता है, क्योकि इसके अलावा उसे उस समय कोई सूझता ही नही न कोई राह दिखती है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय सिख संगत सहित अन्य राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन इस विषय पर वर्षों से धरातल पर कार्य कर रहे है तथा मतान्तरित बन्धुओं की पुनः घर वापसी करवा रहे है साथ ही उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए भी सार्थक प्रयास कर रहे है। उन्हें और गति देने की आवश्यकता है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों की स्थिति बहुत सोचनीय व चिंताजनक है। यहाँ मिशनरियों की सक्रियता बहुत ज्यादा है, वर्तमान में जिस प्रकार की सरकार पंजाब में सत्तासीन है तथा राष्ट्रद्रोहियों, खलिस्तानियों को प्रश्रय मिल रहा है, कानून व्यवस्था पंगु हो रही है, नशे की जकड़ में युवापीढ़ी फंसी है, यह एक गम्भीर राष्ट्रीय संकट का विषय है।

पाकिस्तान की सीमा पर बसे प्रदेश में हो रहा यह मतांतरण का कार्य गम्भीर रूप से राष्ट्रान्तरण का षड्यंत्र है, इसमें विदेशी भारत विरोधी संस्थाएं मुँहमाँगा धन व संसाधन उपलब्ध करवा रही है, केंद्र सरकार को इस पर कोई कठोर कदम उठाकर ईसायत के जाल को फैलने से रोकना होगा साथ ही सभी सनातनी राष्ट्रवादियों को इस पर गम्भीर चिंतन मनन करना होगा।

✒️ नरेश बोहरा 'नरेन्द्र'
प्रान्त सह प्रचार प्रमुख विहिप जोधपुर

Comments

  1. जय श्री राम सही बात है भाई सहाब

    ReplyDelete
  2. अति गंभीर विषय पर प्रकाश डाला है।
    सुंदर।

    ReplyDelete
  3. सटीक लिखा आपने पंजाब की वर्तमान राजनीति आशीर्वाद इन पर बना हुआ इसलिए बिना कोई भय यह अपना काम तेजी से कर रहे है

    ReplyDelete
  4. जय श्री राम भाई साहब 🙏 सही कहा आपने

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अखण्ड भारत और विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस

 #विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस  #अखण्ड_भारत_स्मृति_दिवस  1947 में भारतवर्ष का विभाजन विश्व इतिहास की सबसे रक्तरंजित घटना थी। मुगलों के आगमन के समय जो भारत 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तारित था वो 14 अगस्त 1947 के त्रासदीपूर्ण, अनियोजित, अस्वीकार्य दो राष्ट्र में बदलने के गोरे और काले अंग्रेजों के कपटपूर्ण निर्णय के बाद मात्र 33 हजार वर्ग किलोमीटर का इंडिया मात्र रह गया।  जिसे गाँधी जी ने 'अपनी लाश पर होना कहा था...', जिसे नेहरू ने अपनी सत्ता भोग की लालसा के चलते 'नियति से मुलाकात कहा था' जिसे जिन्ना ने 'मात्र शुरूआत है...' कहकर भविष्य की योजना बता दी थी और जिसे हिंगलाज से ढाकेश्वरी तक के भक्तों ने, हिन्द की संतानों ने कहर की तरह झेला था..." उस जेहादी योजना की सफल परिणीति को लॉर्ड माउंटबेटन के ख़ुशामदिदो ने हमारी आगामी पीढ़ियों से छुपाने का षड्यंत्र भी आजादी के पश्चात रचा। अपने पाकिस्तान न जा पाने की मजबूरी को जिस मौलाना आजाद ने बार-बार भुनाकर वाहवाहियां लूटी और सत्ता भोगी उसी ने नेहरू और वामपंथियों के इशारों पर भारत के शिक्षा मंत्री रहते ...

महान हिन्दू संगठक-वीर महाराणा प्रताप

प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप सनातन धर्म व संस्कृति के रक्षक के रूप में एक ऐसा नाम जो युगों-युगों तक भारतवर्ष सहित विश्व के विभिन्न भागों में तब तक गूंजता रहेगा जब तक कि कोई भी व्यक्ति, सङ्गठन या देश अपनी राष्ट्रीय अस्मिता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान की रक्षा व सम्मान हेतु लड़ता रहेगा।  भगवान श्री राम से भी पूर्व से चली आ रही सूर्यवंश की गौरवशाली क्षत्रिय परम्परा में विश्व के सबसे प्राचीन राज्य मेदपाट मेवाड़ जिसे पुरातन काल में चित्रकूट भी कहते थे उस चितौड़ की धरा के उज्ज्वल कीर्ति वाले राजवंश सिसोदिया कुल में जहाँ जन्मे महाराणा बप्पा रावल जिनके घोड़ों की टापों की गूंज आज भी हिंदुकुश के पर्वतों में आज भी गूंज रही है, जिनकी तलवार का स्वाद चखे म्लेच्छों के वंशज आज भी उनकी बसाई नगरी रावलपिंडी के नाम को बदलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए इन्ही के कुल में आगे महाराणा मोकल व कुम्भा, सांगा जैसे कुशल प्रजापालक, वीर व अद्वितीय योद्धा, महारानी पद्मावती व कर्मावती जैसी सती मातृशक्ति का प्रादुर्भाव हुआ। वहीं वीर प्रसूता माता जयवंती बाई की कोख से पिता महाराणा उदयसिंह जी के "प्रताप...

सत्ता मद के विरुद्ध जनसंघर्ष के नायक : भगवान परशुराम जी

वैदिक कालखंड के आर्यावर्त में हमारे ऋषि मुनि क्षत्रियों को राज सत्ता सौंप उन्हें राष्ट्र और जन दोनों के हित में कार्य करने का निर्देश दे कर आत्म निःश्रेयस भाव से वन में निवास करते हुए निरंतर समाज को देने के लिए नित्य नूतन ज्ञान-विज्ञान के अनुसंधान व तप में लीन रहते थे। इसी प्रकार के एक वैज्ञानिक महर्षि जमदग्नि के घर अक्षय तृतीया को बालक राम का जन्म हुआ। माता रेणुका के स्नेह छाँव में पोषित तथा परम् विद्वान पिता द्वारा प्रदत्त शिक्षा-दीक्षा से पल्लवित युवा राम कठोर तप हेतु हिमालय की गोद में चले गये, इधर सत्ता मद के अहंकार से ग्रसित राजाओं ने आम जनता सहित ऋषि-मुनियों को प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया।  ऐसे शासन में धर्म-कर्म, ज्ञान- विज्ञान के अनुसंधान में बाधाएं उतपन्न होने लगी, सनातन के आधार तत्व गाय, गंगा, गायत्री सभी असुरक्षित अनुभव करने लगे, मदांध राजसत्ता ऋषि गणों के अपमान और शील हरण पर उतर आई। महर्षि जमदग्नि ने नेतृत्व कर कठोर प्रतिकार किया परन्तु राजसी सत्ता ने उनके प्राणों की बली ले ली।  माता रेणुका, कामधेनु गौमाता की चीत्कार और आम जन की करूंण पुकार सुनकर विचलित राम तपस्या ...