Skip to main content

डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर - असतो मा सदगमय

भारतीय राजनीति में दो महापुरुषों का जीवन हमेशा चर्चित रहा, उनकों मानने और न मानने वाले, वैचारिक समर्थक या विरोधी दोनों ही प्रकृति के लोगों की संख्या आज भी बहुताधिक है और इसी कारण उनके वास्तविक जीवन दर्शन को राष्ट्रीय दृष्टिकोण में समझने के लिए लम्बा समय लग गया, वो है स्वातन्त्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर..। 

राजनीति में हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रस्तोता सावरकर जी सेक्युलरिज्म के ठेकेदारों को हजम नही हुए तो डॉ आंबेडकर जी जाती श्रेष्ठता के झंडाबरदारों को..।

मध्यप्रदेश के महुँ में सूबेदार श्री रामजी सकपाल और भीमाबाई के घर बालक भीमराव का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ। अध्ययन में आ रही जातीय बाध्यता के कारण विद्यालय के ब्राह्मण शिक्षक केशव जी अम्बेडकर ने बालक भीमराव को अपना उपनाम प्रदान कर उन्हें पढ़ने का अवसर दिया। बचपन से अध्ययन प्रिय, मेधावी और कठोर परिश्रमी छात्र भीमराव ने 1912 में बीए करने के बाद बड़ौदा महाराज सयाजीराव गायकवाड़ द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति  से अमेरिका जाकर एम.ए. किया। 1916 में पीएचडी की तथा 1920 से 1923 तक लंदन में कानून की पढ़ाई कर भारत लौटे और वकालत आरम्भ की।

भारत लौटने पर डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज में व्याप्त अश्पृश्यता का वातावरण देख पीड़ा का अनुभव किया तथा अपना जीवन उसके निर्मूलन हेतु लगा दिया। गाँवों में तालाब से पानी तक नही पीने देने का विरोध करते हुए उन्होंने 1926 में महाड़ तालाब पर जल सत्याग्रह तथा मन्दिर प्रवेश को लेकर 1930 में नासिक  के प्रसिद्ध कालेराम मन्दिर में दलितों के प्रवेश हेतु आंदोलन किया। अपेक्षित सफलता न मिलने पर डॉ आंबेडकर ने अश्पृश्यता की समस्या पर गम्भीर चिंतन करना प्रारंभ किया तथा जो उन्होंने अपने जीवन में झेला उसे भी याद रख वंचित समाज को अपनी स्वयं की पवित्रता बनाये रखने, शिक्षा को अपनाने तथा संगठित होकर अधिकारों हेतु संघर्ष की प्रेरणा दी। राजनीति में सक्रिय होकर उन्होंने समय-समय पर अंग्रेजी प्रतिनिधिमंडल, गोलमेज सम्मेलनों तथा अन्य मंचो पर दलितों को समान अधिकार देने की मांग की। हिन्दू समाज की जाती व्यवस्था का विरोधकर उन्होंने हिन्दुत्व के व्यापक रूप की अवधारणा को समझाया। 1935 में पृथक दलित निर्वाचन क्षेत्र की उनकी जोरदार मांग के कारण तत्कालीन कॉंग्रेस नेतृत्व सकते में आ गया तथा महात्मा गांधी को आगे कर डॉ आंबेडकर जी से समझौता किया। 1935 में ही उन्होंने हिन्दू धर्म को त्यागने की घोषणा की जिसके फलस्वरूप निजाम हैदराबाद और अंग्रेजों ने उनको इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने हेतु प्रलोभन देने का प्रयास किया जिसे उन्होंने राष्ट्र को खतरा कह कर ठुकरा दिया। अपनी अध्ययनशील व लेखन की प्रवृत्ति के कारण उन्होंने कितनी ही पुस्तके लिखी तथा अखबार भी निकाले। अर्थशास्त्र में पारंगत डॉ अम्बेडकर ने "प्रॉब्लम ऑफ रुपिज" पुस्तक लिख कर भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना का आधार तैयार किया। संविधान सभा के सदस्य चुने जाने पर उन्होनें इसका दलितों के हित में आवाज उठाने हेतु अवसर समझकर देश के करोड़ों वंचितों को लाभ दिलाने का निर्णय किया। यह उनकी विद्वत्ता का ही परिणाम था कि उन्हें संविधान की प्रारूप लेखन समिति का अध्यक्ष चुना गया और इस दायित्व का निर्वहन करए हुए उन्होंने विश्व के 22 से भी अधिक देशों के संविधान का अध्ययन कर भारतीय संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया जिसे संविधान सभा ने हृदय से स्वीकार किया। उन्होनें भारत विभाजन का भी पुरजोर विरोध करते हुए इस्लामिक जेहादी इतिहास से हमारे नेतृत्व को परिचित करवाया तथा विभाजन में जनसंख्या का पूर्ण बंटवारे का समर्थन किया। मुसलमानों के बारे में उनकी स्पष्ट धारणा थी कि वो धर्म के आगे कीसी राष्ट्र की अवधारणा को नही मानते है। उनके यह विचार "पार्टीशन ऑफ इंडिया ओर पाकिस्तान" पुस्तक से पढ़ सकते है। शूद्रों की उतपत्ति तथा आर्यों के मूल स्थान के बारे में उनका स्पष्ट मत था कि आर्य मूल भारतीय ही है आर्य कोई जाति नही केवल गुणवाचक शब्द है। शुद्र भी हिन्दू ही है इस्लामिक आक्रमणकारियों द्वारा परिजित हिंदुओं से अपवित्र कार्य करवा कर उन्होंने हिन्दुओं में बड़ा विभाजन किया जो लगातार सैकड़ो वर्षों के आक्रमणों के काल चक्र के कारण स्थायी हो गया तथा समाज में खाई बढ़ती गई। "हू आर शुद्र" पुस्तक में इन्होंने इसकी गहरी विवेचना की है। दलितों व वनवासियों को मुख्यधारा में लाने हेतु उन्होंने संविधान में उनके लिए आरक्षण का प्रावधन रखा। हिन्दू कोड बिल के माध्यम से हिन्दू समाज की गलत परम्पराओं का उन्होंने खंडन किया तथा महिलाओं व श्रमिकों के उत्थान हेतु अनेकों कानून बनाए। अनुच्छेद 370 पर उनका मत स्पष्ट था कि यह विभाजनकारी है। कम्युनिस्टों को वो देश के लिए सदैव खतरा समझते थे उनका मानना था कि जो धर्म को अफीम समझते हो वो एक धर्म प्राण देश के लिए हितकारी कैसे हो सकते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं व शिविरों में जाकर उन्हें असीम संतुष्टि मिलती थी कि ये लोग ही जातीय भेदभाव दूर कर सकते है। उन्होंने हिन्दू धर्म को त्यागने की जो घोषणा 1935 में की थी उसे 21 वर्ष बाद पूर्ण कर भारतीय दर्शन के अंतर्गत आने वाले बुद्ध धर्म को 1956 में अपनाया। भारतीय राजनीतिक और सामाजिक जीवन के इस दैदीप्यमान दीपक का अवसान 6 दिसम्बर 1956 को हुआ।

आज देश में बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों में मिलावट कर अनेकों व्यक्ति औऱ सङ्गठन देश को तोड़ने व सामाजिक सद्भाव समरसता को समाप्त करने पर तुले हुए है, जिन कम्युनिस्टों को बाबा साहेब ने भारतीय समाज का शत्रु बताया था वो कम्युनिस्ट आज खुद को अम्बेडकर वादी कहकर भोले भाले लोगों को बरगला रहे है। उन्हें हिन्दू धर्म के विरुद्ध भड़का रहे है, देवी देवताओं के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग हो रहा है। दलितों व शेष हिंदुओं में खाई को चौड़ा कर मूलनिवासी व बाहरी का वितण्डा खड़ा कर रहे है। बाबा साहेब के मूल विचारों को विस्मृत कर नकली देशविरोधी प्रोपगेंडा चलाया जा रहा है। इस्लामिक मानसिकता को स्पष्ट परिभाषित कर चुके बाबा साहेब के विचारों व आलेखों को दबाकर जय भीम-जय मीम का नारा लगा कर साम्प्रदायिक सामाजिक धुर्वीकरण कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज देश में बाबा साहेब के सच्चे अनुयायियों के स्थान पर ढोंगी और विदेशी षड्यंत्रकारियों की शह पर खड़े देश तोड़ने की मंशा रखने वाले चंद्रशेखर रावण, वामन मेश्राम, उदितराज आदि लोग प्रसिद्ध हो रहे है, बामसेफ जैसे विखंडनकारी सङ्गठन समाज में विभेद बढाकर समरसता को समाप्त करने पर तुले है। आज उनकी पावन जन्म जयन्ति के अवसर पर हमें यह सङ्कल्प लेना है कि देश और समाज में बाबा साहब के वास्तविक विचार व भावनाओं का प्रचार करेंगे व विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ उत्तर देंगे।

जय भीम-जय भारत।

@ नरेश बोहरा "नरेन्द्र" (नाड़ोल)

     स्वतंत्र टिप्पणीकार 9928588548

Comments

  1. आपकी वैचारिक और तार्किक बुद्धिमता को नमन।

    ReplyDelete
  2. ज्ञान आलोक को प्रचारित करने वाली लेखनी को सादर प्रणाम ।

    ReplyDelete
  3. बहुत ही शानदार
    बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर पर आपका लेख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रिय कार्यवाह श्री हनुमान सिंह जी भाई साहब के आज के पाथेय की तरह हुबहु.... जैसे आप आज नाडोल नही बल्कि भीनमाल गायत्री मंदिर में उनका पाथेय श्रवण कर आलेख लिख रहे हो.....

    ReplyDelete
  4. अति सुन्दर । भाई साब । So nice

    ReplyDelete
  5. सटीक विश्लेषण भाईसाहब

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अखण्ड भारत और विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस

 #विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस  #अखण्ड_भारत_स्मृति_दिवस  1947 में भारतवर्ष का विभाजन विश्व इतिहास की सबसे रक्तरंजित घटना थी। मुगलों के आगमन के समय जो भारत 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तारित था वो 14 अगस्त 1947 के त्रासदीपूर्ण, अनियोजित, अस्वीकार्य दो राष्ट्र में बदलने के गोरे और काले अंग्रेजों के कपटपूर्ण निर्णय के बाद मात्र 33 हजार वर्ग किलोमीटर का इंडिया मात्र रह गया।  जिसे गाँधी जी ने 'अपनी लाश पर होना कहा था...', जिसे नेहरू ने अपनी सत्ता भोग की लालसा के चलते 'नियति से मुलाकात कहा था' जिसे जिन्ना ने 'मात्र शुरूआत है...' कहकर भविष्य की योजना बता दी थी और जिसे हिंगलाज से ढाकेश्वरी तक के भक्तों ने, हिन्द की संतानों ने कहर की तरह झेला था..." उस जेहादी योजना की सफल परिणीति को लॉर्ड माउंटबेटन के ख़ुशामदिदो ने हमारी आगामी पीढ़ियों से छुपाने का षड्यंत्र भी आजादी के पश्चात रचा। अपने पाकिस्तान न जा पाने की मजबूरी को जिस मौलाना आजाद ने बार-बार भुनाकर वाहवाहियां लूटी और सत्ता भोगी उसी ने नेहरू और वामपंथियों के इशारों पर भारत के शिक्षा मंत्री रहते ...

महान हिन्दू संगठक-वीर महाराणा प्रताप

प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप सनातन धर्म व संस्कृति के रक्षक के रूप में एक ऐसा नाम जो युगों-युगों तक भारतवर्ष सहित विश्व के विभिन्न भागों में तब तक गूंजता रहेगा जब तक कि कोई भी व्यक्ति, सङ्गठन या देश अपनी राष्ट्रीय अस्मिता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान की रक्षा व सम्मान हेतु लड़ता रहेगा।  भगवान श्री राम से भी पूर्व से चली आ रही सूर्यवंश की गौरवशाली क्षत्रिय परम्परा में विश्व के सबसे प्राचीन राज्य मेदपाट मेवाड़ जिसे पुरातन काल में चित्रकूट भी कहते थे उस चितौड़ की धरा के उज्ज्वल कीर्ति वाले राजवंश सिसोदिया कुल में जहाँ जन्मे महाराणा बप्पा रावल जिनके घोड़ों की टापों की गूंज आज भी हिंदुकुश के पर्वतों में आज भी गूंज रही है, जिनकी तलवार का स्वाद चखे म्लेच्छों के वंशज आज भी उनकी बसाई नगरी रावलपिंडी के नाम को बदलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए इन्ही के कुल में आगे महाराणा मोकल व कुम्भा, सांगा जैसे कुशल प्रजापालक, वीर व अद्वितीय योद्धा, महारानी पद्मावती व कर्मावती जैसी सती मातृशक्ति का प्रादुर्भाव हुआ। वहीं वीर प्रसूता माता जयवंती बाई की कोख से पिता महाराणा उदयसिंह जी के "प्रताप...

सत्ता मद के विरुद्ध जनसंघर्ष के नायक : भगवान परशुराम जी

वैदिक कालखंड के आर्यावर्त में हमारे ऋषि मुनि क्षत्रियों को राज सत्ता सौंप उन्हें राष्ट्र और जन दोनों के हित में कार्य करने का निर्देश दे कर आत्म निःश्रेयस भाव से वन में निवास करते हुए निरंतर समाज को देने के लिए नित्य नूतन ज्ञान-विज्ञान के अनुसंधान व तप में लीन रहते थे। इसी प्रकार के एक वैज्ञानिक महर्षि जमदग्नि के घर अक्षय तृतीया को बालक राम का जन्म हुआ। माता रेणुका के स्नेह छाँव में पोषित तथा परम् विद्वान पिता द्वारा प्रदत्त शिक्षा-दीक्षा से पल्लवित युवा राम कठोर तप हेतु हिमालय की गोद में चले गये, इधर सत्ता मद के अहंकार से ग्रसित राजाओं ने आम जनता सहित ऋषि-मुनियों को प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया।  ऐसे शासन में धर्म-कर्म, ज्ञान- विज्ञान के अनुसंधान में बाधाएं उतपन्न होने लगी, सनातन के आधार तत्व गाय, गंगा, गायत्री सभी असुरक्षित अनुभव करने लगे, मदांध राजसत्ता ऋषि गणों के अपमान और शील हरण पर उतर आई। महर्षि जमदग्नि ने नेतृत्व कर कठोर प्रतिकार किया परन्तु राजसी सत्ता ने उनके प्राणों की बली ले ली।  माता रेणुका, कामधेनु गौमाता की चीत्कार और आम जन की करूंण पुकार सुनकर विचलित राम तपस्या ...