Skip to main content

युवाशक्ति-राष्ट्रशक्ति और स्वामी विवेकानंद की दिव्य प्रेरणा

भारत एक युवा देश है। जनसंख्या के अनुसार विश्व की सर्वाधिक युवा आबादी भारत में निवास करती है। भारत में जनगणना के नियमों में 18 से 35

वर्ष की आयु को युवा माना जाता है। विश्व में 15 वर्ष की आयु से यौवन प्रारम्भ होता है। दोनों गणनाओं में भारत विश्व में ना केवल अग्रणी है अपितु विश्व की युवा आबादी का 60 प्रतिशत से अधिक भारत में वास करता है।

यह निश्चित ही एक महान निधि है किन्तु साथ ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है, इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित युवा शक्ति का राष्ट्रनिर्माण में प्रयोग
करना एक चुनौति है। अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों के अनुसार भी इस युवा आबादी को उपयोगी कौशल में प्रशिक्षित करना, फिर इनके लिये पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराना तथा उद्योग, कृषि व सेवा क्षेत्र में संतुलन स्थापित करना अपने आप में बड़ा ही दुष्कर कार्य है। उच्च शिक्षा में असंतुलित वृद्धि के कारण एक ओर हम बड़ी संख्या में तैयार हो रहे अभियंताओं को उचित रोजगार नहीं दे पा रहे है वहीं दूसरी ओर अनेक आवश्यक कार्यों के लिये
प्रशिक्षित व्यक्ति उपलब्ध नहीं है।

एक आकलन के अनुसार स्नातक स्तर पर कला क्षेत्र में घटते प्रवेश के कारण आने वाले दशकों में पूरे विश्व में भाषा शिक्षकों की कमी होगी। तकनिकी क्षेत्र के बढ़ते प्रभाव के कारण मूलभूत विज्ञान यथा भौतिकी, रसायन तथा जीव विज्ञान के क्षेत्र में
अनुसंधान करने के लिये पर्याप्त संख्या में वैज्ञानिक नहीं मिल पा रहे है। अभी से दिख रहे इस असंतुलन की स्थिति आगामी दशकों में और विकट होने वाली है।

इसके मूल में हमारे युवाओं में यौवन के वास्तविक शक्ति के ज्ञान का अभाव है। युवा को युवा होने का अर्थ ही पता नहीं है। युवा अर्थात अनुशासनहीन, अस्तव्यस्त, उपद्रव कारी ऐसा ही विचार सबके मन में आता है। किन्तु यह केवल उपरी विचार है, वास्तव में आज के युवा को ज्ञान की बड़ी पिपासा है, विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का अनुभव है कि अवसर मिलने पर युवा अध्ययन, विचार व चर्चा सभी के लिये तत्पर है तथा इससे आगे बढ़कर वह इन विचारों को क्रियान्वित भी करना चाहता है। अतः युवा आबादी को काम देने को एक भार माननें के स्थान पर अवसर मानकर विचार किया जाना चाहिये। रोजगार की ही बात लें, युवा केवल नौकरी पाने का विचार क्यों करे? क्या स्वयं के बुते पर व्यवसाय कर नौकरी देने का विचार युवा नहीं कर सकता?  युवा को चुनौति तो देकर तो देखों! वो क्या-क्या चमत्कार कर सकता है।

वीर सावरकर कहा करते थे, ‘युवा की क्षमता को समझना है तो इस पद को पलट कर देखों – वायु! युवा वायु के समान शक्तिशाली है। यदि अनुशासन तोड़ दे तो प्रभंजन बन पूरी दुनिया को तबाह कर सकता है, प्राण हरण कर सकता है, वहीं यदि नियम से अनुशासित हो तो प्राणायाम बन जीवन की रक्षा भी कर सकता है।’

आवश्यकता है इस शक्ति के अनुशासित जागरण की, युवा बल को युवा शक्ति में रूपांतरित करने के लिये सबसे पहले युवाओं को अपने स्वभाव को पहचानने का प्रशिक्षण देना होगा। स्वभाव के अनुरूप कार्य का चयन करने से पूरी क्षमता
व संभावना का विकास हो सकता है। भेड़चाल में आजिविका का चयन करने के स्थान पर अपने स्वभाव के अनुसार उच्च शिक्षा व तदनरूप व्यवसाय चयन करने से राष्ट्रनिर्माण के सभी क्षेत्रों मे पर्याप्त कौशल उपलब्ध हो सकेगा। अतः युवाशक्ति जागरण का प्रथम मन्त्र हुआ ‘स्वभाव से स्वावलम्बन’, इसमें
सफलता प्राप्त करने के लिये दूसरी महत्वपूर्ण आवश्यकता है संकल्प की, मन तथा इन्द्रियों की असीम शक्ति को एक लक्ष्य पर एकाग्र करने को संकल्प कहते है। संकल्पित युवा ही अपनी पूर्ण क्षमता को प्रगट कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। यह शिव संकल्प जीवन के हर क्षेत्र में चमत्कार कर सकता है। विज्ञान में अनुसंधान हो, स्वरोजगार के लिये व्यवसाय को संचालन हो, देश की रक्षा के लिये सेना में प्रवेश हो अथवा जनजागरण के लिये समाज सेवा का क्षेत्र हो हर स्थान पर संकल्पित युवा ही असम्भव को सम्भव कर दिखाता है। अपने स्वभाव को पहचान, उच्च लक्ष्य के लिये संकल्पित युवाओं को संगठित करना होगा क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।

स्वामी विवेकानंद जी ने अपने पश्चिम  प्रवास में इस शक्ति के चमत्कार को देखा और भारत में सामूहिक कार्य की शक्ति को पुनः जागृत करने का काम किया। बड़े बड़े संगठनों का निर्माण स्वामीजी के विचारों की प्रेरणा से हुआ। ऐसे ही हर स्तर पर छोटे बड़े संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। संकल्पित युवा एकत्रित आकर एक दूसरे की क्षमताओं के परिपूरक बन प्रचण्ड शक्ति का जागरण कर सकते है।

देश सेवा के हर क्षेत्र में सहकार पर आधारित संगठित प्रयास की नितान्त आवश्यकता हैै। इस संगठित शक्ति का उदात्त ध्येय के लिये समर्पित होना अनिवार्य है। अन्यथा अपने स्वार्थ में संलिप्त हो कर यही शक्ति प्रभंजन के समान विनाश कर सकती है। भारत का राष्ट्रीय जीवन-ध्येय विश्व मानवता का मार्गदर्शन करना है। जगत् गुरू के अपने नियत सिंहासन पर आरूढ़ होने की ओर भारत की यात्रा स्वामीजी के शिकागो दिग्विजय से प्रारम्भ हो चुकी है। वैश्विक परिदृष्य प्रचण्ड गति से इसके शीघ्र ही साकार होने की ओर अग्रेसर है। ऐसे में भारत की संगठित युवा शक्ति को स्वयं को राष्ट्र के विकास, हेतु कार्य के लिये समर्पित करने की आवश्यकता है। सीधे राष्ट्रसेवा में समर्पित होने के अवसर भी अनेकों
संगठन देते ही है। स्वभाव से स्वावलम्बन, संकल्प, संगठन तथा समर्पण के सकारात्मक मन्त्र से अभिमंत्रित युवा शक्ति ही राष्ट्रनिर्माण का प्रभावी
साधन बन सकती है। हमारे सामने भगवान श्री राम से लेकर, श्री कृष्ण, गौतमबुद्ध, महावीर, चाणक्य, चन्द्रगुप्त, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, गुरु गोबिंद सिंह, भगतसिंह, सुभाष बोस, डा. हेडगेवार, डा.
एपीजे अबदुल कलाम जैसे असंख्य उदाहरण है जिन्होंने अपने युवा काल में देश को महान उपलब्धियां प्रदान की तथा वो आज हमारे आदर्श तथा प्रेरणास्रोत है।

आज स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ति पर उनके ही इस दिग्विजयी उद्घोष को स्मरण करने की आवश्यकता है जिसमें वो युवा शक्ति का आह्वान करते हुए कहते है ” आज आवश्यकता है ऐसे युवाओं की जिनकी पेशियां दृढ़ था स्नायु फौलाद के हो, जो समुद्र को लांघ जाने का साहस रखते हो…” भारत भूमि सदैव स्वामी विवेकानंद जी के वचनों से, प्रेरणा प्राप्त करती रहेगी।

@ नरेश बोहरा ‘नरेन्द्र’ (नाड़ोल)

Comments

Popular posts from this blog

अखण्ड भारत और विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस

 #विभाजन_विभीषिका_स्मृति_दिवस  #अखण्ड_भारत_स्मृति_दिवस  1947 में भारतवर्ष का विभाजन विश्व इतिहास की सबसे रक्तरंजित घटना थी। मुगलों के आगमन के समय जो भारत 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तारित था वो 14 अगस्त 1947 के त्रासदीपूर्ण, अनियोजित, अस्वीकार्य दो राष्ट्र में बदलने के गोरे और काले अंग्रेजों के कपटपूर्ण निर्णय के बाद मात्र 33 हजार वर्ग किलोमीटर का इंडिया मात्र रह गया।  जिसे गाँधी जी ने 'अपनी लाश पर होना कहा था...', जिसे नेहरू ने अपनी सत्ता भोग की लालसा के चलते 'नियति से मुलाकात कहा था' जिसे जिन्ना ने 'मात्र शुरूआत है...' कहकर भविष्य की योजना बता दी थी और जिसे हिंगलाज से ढाकेश्वरी तक के भक्तों ने, हिन्द की संतानों ने कहर की तरह झेला था..." उस जेहादी योजना की सफल परिणीति को लॉर्ड माउंटबेटन के ख़ुशामदिदो ने हमारी आगामी पीढ़ियों से छुपाने का षड्यंत्र भी आजादी के पश्चात रचा। अपने पाकिस्तान न जा पाने की मजबूरी को जिस मौलाना आजाद ने बार-बार भुनाकर वाहवाहियां लूटी और सत्ता भोगी उसी ने नेहरू और वामपंथियों के इशारों पर भारत के शिक्षा मंत्री रहते ...

महान हिन्दू संगठक-वीर महाराणा प्रताप

प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप सनातन धर्म व संस्कृति के रक्षक के रूप में एक ऐसा नाम जो युगों-युगों तक भारतवर्ष सहित विश्व के विभिन्न भागों में तब तक गूंजता रहेगा जब तक कि कोई भी व्यक्ति, सङ्गठन या देश अपनी राष्ट्रीय अस्मिता, धार्मिक स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान की रक्षा व सम्मान हेतु लड़ता रहेगा।  भगवान श्री राम से भी पूर्व से चली आ रही सूर्यवंश की गौरवशाली क्षत्रिय परम्परा में विश्व के सबसे प्राचीन राज्य मेदपाट मेवाड़ जिसे पुरातन काल में चित्रकूट भी कहते थे उस चितौड़ की धरा के उज्ज्वल कीर्ति वाले राजवंश सिसोदिया कुल में जहाँ जन्मे महाराणा बप्पा रावल जिनके घोड़ों की टापों की गूंज आज भी हिंदुकुश के पर्वतों में आज भी गूंज रही है, जिनकी तलवार का स्वाद चखे म्लेच्छों के वंशज आज भी उनकी बसाई नगरी रावलपिंडी के नाम को बदलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए इन्ही के कुल में आगे महाराणा मोकल व कुम्भा, सांगा जैसे कुशल प्रजापालक, वीर व अद्वितीय योद्धा, महारानी पद्मावती व कर्मावती जैसी सती मातृशक्ति का प्रादुर्भाव हुआ। वहीं वीर प्रसूता माता जयवंती बाई की कोख से पिता महाराणा उदयसिंह जी के "प्रताप...

सत्ता मद के विरुद्ध जनसंघर्ष के नायक : भगवान परशुराम जी

वैदिक कालखंड के आर्यावर्त में हमारे ऋषि मुनि क्षत्रियों को राज सत्ता सौंप उन्हें राष्ट्र और जन दोनों के हित में कार्य करने का निर्देश दे कर आत्म निःश्रेयस भाव से वन में निवास करते हुए निरंतर समाज को देने के लिए नित्य नूतन ज्ञान-विज्ञान के अनुसंधान व तप में लीन रहते थे। इसी प्रकार के एक वैज्ञानिक महर्षि जमदग्नि के घर अक्षय तृतीया को बालक राम का जन्म हुआ। माता रेणुका के स्नेह छाँव में पोषित तथा परम् विद्वान पिता द्वारा प्रदत्त शिक्षा-दीक्षा से पल्लवित युवा राम कठोर तप हेतु हिमालय की गोद में चले गये, इधर सत्ता मद के अहंकार से ग्रसित राजाओं ने आम जनता सहित ऋषि-मुनियों को प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया।  ऐसे शासन में धर्म-कर्म, ज्ञान- विज्ञान के अनुसंधान में बाधाएं उतपन्न होने लगी, सनातन के आधार तत्व गाय, गंगा, गायत्री सभी असुरक्षित अनुभव करने लगे, मदांध राजसत्ता ऋषि गणों के अपमान और शील हरण पर उतर आई। महर्षि जमदग्नि ने नेतृत्व कर कठोर प्रतिकार किया परन्तु राजसी सत्ता ने उनके प्राणों की बली ले ली।  माता रेणुका, कामधेनु गौमाता की चीत्कार और आम जन की करूंण पुकार सुनकर विचलित राम तपस्या ...