Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

आदिवासी समाज को हिन्दुत्व की मुख्यधारा से काटने का वैश्विक षड्यंत्र

राजस्थान में समस्याएं गम्भीर है, शासन मौन है सरकार खुद अराजकतावादी लोगों को बढ़ावा दे रही है। देशद्रोही, विभाजनकारी, अराष्ट्रीय गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली ताकते फल फूल रही है, सत्ता का उन्हें प्रत्यक्ष सह्योग मिल रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं शुतुरमुर्ग की तरह मुँह रेत में दबाकर तूफान को गुजरने देना चाहते है और उनकी पुलिस व प्रशासन अपने आकाओं के दबाव में चल रही है।  इन दिनों राजस्थान विखण्डन वादी तत्वों की प्रयोगशाला बना हुआ है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जयपुर के आमागढ़ की घटना है, भारत की महानतम वीर जातियों में शुमार मीणा समाज के गौरवशाली इतिहास का साक्षी आमागढ़ जयपुर के पास एक ऐतिहासिक किला व धरोहर है जिसमें शिव दरबार का मंदिर है, विगत दिनों वहां मन्दिर में तोड़फोड़ हुई तथा इस विषय पर समस्त हिन्दू समाज मे जनाक्रोश हुआ व बाद में वहाँ सर्वसमाज ने विधिवत एक भगवा ध्वज लगाया।  सामाजिक एकता व समरसता के इस वातावरण को विरोधी तत्व पचा नही पाए तथा वर्षों से भारत के महान जनजातिय बन्धुओं, वनवासी भाइयों को शेष हिन्दू समाज से तोड़ने उन्हें सनातन संस्कृति से अलग करने के अभियान में लगी ईसाई मिशनरियों,...

ईसायत के जाल में जकड़ते पंजाब की व्यथा

आजकल पंजाब के विभिन्न हिस्सों में यह एक आम दृश्य है की सड़कों पर पंजाब की परम्परागत वेशभूषा पहने महिलाएँ व पुरुष राहगीरों, गरीबों, मजदूरों, झुग्गियों आदि में रहने वालों को भोजन बांटते है जिसे ये लोग 'लंगर' कहते है, विशेषकर कोरोना आपदा काल में यह बहुत बड़े अभियान के तहत किया गया, नाम से यह लंगर है जिसे हम लोग प्रसाद समझकर ग्रहण करते रहे है परंतु यह एक प्रकार का विष है जो अमृत पुत्रों को पिलाया जा रहा है। यह वो लंगर नही है जिसे प्रातः स्मरणीय गुरु नानक देवजी महाराज ने "वंड चख.." कहा था, यह वो भी नही है जो ऋषियों की भूमि पंजाब में पीढ़ियों से "एक संगत-एक पंगत" के भाव से संचालित हो रहा है। आज पंजाब का भयानक रूप से ईसाईकरण हो रहा है, अमृत धारी अनेकों सिख व हिन्दू बड़े स्तर पर पादरियों के भृमजाल में फंसकर धर्म बदल चुके है, गरीब और वंचित लोग जीवन में बड़े बदलाव आने व थोड़े प्रलोभनों की लालसा में आकर महान ऋषि व गुरु परम्परा को भूलते जा रहे है। पंजाब एक ओंकार से मसीह के आमीन की तरफ बढ़ रहा है। आप इन दृश्यों को देखिए....सरदारों के परम्परागत पहनावे में खडे लोग ...